शहर के चर्चित दो अलग-अलग मामलों में 10 साल व उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी छह जनवरी को पैराेल से फरार हो गया। बंदी मुल्जिम सुजानगढ़ के वार्ड 25 का है। बंदी असलम खां पुत्र सवाई खां 26 नवंबर 2020 को 40 दिन के लिए पैराेल पर रिहा हुआ था।
जानलेवा हमले के मामले में 10 साल के सजायाफ्ता बंदी असलम के पैराेल से फरार होने पर बीकानेर केंद्रीय कारागार प्रशासन ने बीछवाल पुलिस थाने में फरारी का मामला दर्ज करवाया है। मामले को लेकर चूरू जिले की पुलिस भी अलर्ट हुई है। कई जगहों पर तलाश भी की गई है। मुल्जिम को ढूंढ़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 17 मई 2008 को मनीष वाल्मीकि के साथ मिलकर असलम ने सीताराम चौधरी पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा दिसंबर 2010 में नया बास के व्यावसायी नंदकिशोर जांगिड़ की हत्या के मामले में असलम उम्र कैद की सजा काट रहा था। बता दें कि सीताराम चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था दी हुई है।
अब अपराधी के फरार होने पर सीताराम चौधरी को जान का खतरा है। बीछवाल पुलिस के अनुसार मुल्जिम असलम को छह जनवरी 2021 को वापस जेल में हाजिर होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। आरोपी की पैरोल के लिए नागौर जिले के ओमप्रकाश व भागीरथ मेघवाल ने जमानत दी थी। जेल प्रशासन ने बंदी व दोनों जमानती के खिलाफ भी बीछवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुझे जान का खतरा, समुचित सुरक्षा मिले : चौधरी
सीताराम चौधरी का कहना है कि जानलेवा हमले व हत्या के मामले में फरार बंदी के बाद जान का खतरा है। पुलिस प्रशासन को समुचित सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q6RnUD

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें