सुनसान पड़े जिलेभर के 1153 स्कूलों में 18 जनवरी से 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की चहल-पहल लाैट आएगी। 13 सरकारी एवं 55 से 60 गैर सरकारी कालेज में नई गाइड लाइन के मुताबिक तैयारियां भी शुरू हाे गई। जिले में माध्यमिक-उमा के 500 सरकारी एवं 653 गैर सरकारी स्कूल है। नाैवीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की कक्षाएं 18 से शुरू करने के आदेश का असर यह हाेगा कि राज्य के लगभग 30 हजार स्कूलाें में इन चार क्लासेज के लगभग 40 लाख स्टूडेंट फिर से कक्षाओं का रुख कर पाएंगे।
एडीईओ मा. सांवर मल गहनोलिया ने बताया कि शुक्रवार प्रमुख शासन सचिव, शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों की वीसी ली, जिसमें सीडीईओ, डीईओ, सीबीईओ, पीईईओ आदि ने भाग लिया। वीसी में निर्देश दिए गए कि स्कूल खुलने से पहले सैनेटाइज करवाना होगा।
संस्थाप्रधान को अभिभावकों के साथ बैठक में सुझाव लेने होंगे। कलेक्टर और संबंधित एसडीएम भी बैठक लेंगे। इधर, राजकीय लोहिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिलीप पूनिया ने बताया कि कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नोतकोतर फाइनल की क्लासें लगेगी।
इस तरह समझें राज्य सरकार की गाइड लाइन के मुख्य बिन्दुओं को
- स्टूडेंट्स के आगमन और प्रस्थान का समय अलग-अलग रखा जाएगा, ताकि भीड़ नहीं हो।
- स्टूडेंट्स की उपस्थिति के लिए अभिभावक की सहमति जरूरी। उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
- स्कूल खुलने से पहले सिटिंग का प्लान नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी तय सीट पर ही बैठ सके।
- यथासंभव स्कूलों में एसी का उपयोग नहीं किया जाए। जरूरत पड़ने पर उसका तापमान 24 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच ही रखा जाए।
- कोई भी स्टूडेंट अपना पेन, नोटबुक व किताब दूसरों से साझा नहीं करेगा।
- विद्यार्थी अपने कक्ष में ही भोजन करेंगे और यथासंभव पानी की बोतल खुद लाएंगे।
- स्टाफ व विद्यार्थियों को मास्क लगााना होगा। मास्क बिना स्कूल में किसी का भी प्रवेश निषेध होगा।
- क्लास रूम व स्कूल के सेनेटाइजेशन से जुड़े जरूरी निर्देश
- स्कूलों में हर समय अतिरिक्त मास्क, सोडियम हाईपोक्लोराईड घोल, सेनेटाइजर उपलब्ध रहे।
- स्कूलों को दी जाने वाली कंपोजिट ग्रांट में से 10% राशि स्वच्छता पर खर्च की जाए।
- स्कूल के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी, शौचालय, पानी की टंकियां को सेनेटाइज किया जाए।
- स्कूल वाहिनी को उपयोग से पहले व बाद सेनेटाइज करना होगा। स्कूल वाहिनी में प्रवेश या स्कूल में प्रवेश के समय थर्मल स्कैनिंग की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XldASG

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें