चूरू में बर्ड फ्लू की एंट्री ! बीदासर में 6 कौवे मृत मिले - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 9 जनवरी 2021

चूरू में बर्ड फ्लू की एंट्री ! बीदासर में 6 कौवे मृत मिले

प्रदेश में बढ़ते बर्ड फ्लू के असर के चलते अब जिले की बीदासर तहसील में भी आशंका है। शुक्रवार को बीदासर कस्बे में छह मृत कौवे मिले। तालछापर कृष्ण मृग अभयारण्य के रेंजर उमेश बागोतिया ने बताया कि पशुपालन विभाग के डॉ. जीवराज सिंह ने वनकर्मियों को सूचना दी कि बीदासर कस्बे की पुरानी तहसील कार्यालय में छह कौवे मृत अवस्था में पड़े हैं। इसकी सूचना पर वनकर्मी वीरेंद्र सिंह, राकेश व रामकिशन मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों की मौजूदगी में चिकित्सकीय दल ने सभी कौवों को पैक कर सैंपल के लिए इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट भोपाल भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हो पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entry of bird flu in Churu! 6 crows found dead in Bidasar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bnk3VC

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad