सामान्य से 8 डिग्री नीचे आया पारा सुबह 11:30 बजे तक छाया कोहरा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 9 जनवरी 2021

सामान्य से 8 डिग्री नीचे आया पारा सुबह 11:30 बजे तक छाया कोहरा

जिला शुक्रवार को कोल्ड डे की चपेट में रहा। पूरे दिन शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। ठिठुरन का आलम ये था कि गर्म कपड़ों में लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। सुबह आठ बजे तक जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा।
कोहरे की दृश्यता 50 मीटर से कम थी। कोहरा छंटने के बाद बादल छाए रहे।

सुबह 11 बजे बाद तक लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन कोल्ड डे की स्थिति रही। दिन में ही ठिठुरन बढ़ गई। 24 घंटे में रात-दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम 15.9 एवं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सैल्सियस था, जबकि इससे पहले गुरुवार को अधिकतम 17.5 एवं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सैल्सियस था।

एक दिन में दिन के तापमान में 1.6 एवं रात के तापमान में 4.2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले के रतनगढ़, सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, सुजानगढ़ व बीदासर में शीतलहर का असर रहा। लोग अत्यधिक सर्दी के कारण घरों में ही रहे।

आगे क्या-कोहरा व कोल्ड डे रहेगा, यलो अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने शनिवार को भी चूरू में घना कोहरा, कोल्ड डे की संभावना जताई है। दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। आठ व नौ जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर शीत दिन व घने कोहरे की संभावना जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury came down 8 degrees below normal by 11:30 am


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LiLp4i

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad