बीसीएमएचओ करेंगे जांच तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

बीसीएमएचओ करेंगे जांच तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

सैंपऊ सीएचसी गेट पर प्रसव होने और उसके बाद एएनएम को बुलाने पर भी स्टाफ स्ट्रेचर लेकर नहीं आने और मजबूरन परिजनों द्वारा प्रसूता को टंगा-टोली करके वार्ड में भर्ती करवाने के मामले को लेकर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल गंभीर हो गए हैं। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए बीसीएमएचओ डॉ.वीरेन्द्र भास्कर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

बीसीएमएचओ को तीन दिन में मामले की जांच करके रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपनी होगी। कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकरण में अगर कोई कार्मिक दोषी पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि प्रसूता और नवजात शिशु एकदम स्वस्थ हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HfTGUe

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad