डिप्टी कमांडेंट शहीद भंवरसिंह जब देश के लिए शहीद हुए तो उनके पिता किशोरसिंहजी ने कहा था कि देखना मेरे पोते ने सीने पर ही गोली खाई होगी और जब उनका शव मेवानगर गांव पहुंचा तो हमने भी देखा कि भंवरसिंह सीने पर गोली खाकर शहीद हुए। इस पर शहीद के पिता ठाकुर किशोर सिंह को खूब गुमान हुआ और उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
यह बात पूर्व राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने नाकोड़ा रोड, मेवानगर शहीद पार्क में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि मेवानगर निवासी भंवरसिंह बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट थे और कश्मीर में उग्रवादियाें से मुकाबले में 16 अक्टूबर 2000 को शहीद हो गए। उनकी याद में परिवारजनों ने नाकोड़ा रोड पर शहीद पार्क बनाकर शहीद की प्रतिमा लगा रखी है, जहां प्रतिवर्ष जागरण व प्रसादी का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान नाहरसिंह ने कहा कि शहीद भंवरसिंह के अदम्य साहस ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी वीरता के किस्से सुनकर युवाओं को प्रेरणा मिलती है। इससे पूर्व शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उनकाे पुष्पांजलि दी गई। इस अवसर पर इंद्राणा से नव निर्वाचित सरपंच नारायणसिंह का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्रसिंह जसोल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, रूपेंद्रसिंह जसाेल, भवानीसिंह टापरा, जितेंद्रसिंह ऊमरलाई, सेवानाथ महाराज भटकोट मठ, अमरनाथ महाराज गढ़ मंदिर मेवानगर, घनश्यामसिंह शेखावत, रामसीन सरपंच मालाराम,टापरा सरपंच गोपालसिंह, स्वरूपसिंह जागसा, भूपतसिंह असाडा, उमेश सोनी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dyhjUh

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें