दुकान की उधारी के एक हजार रु. मांगे तो युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

दुकान की उधारी के एक हजार रु. मांगे तो युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी

पशु आहार की दुकान की उधारी के एक हजार रुपए मांगने पर युवक की पचलंगी स्टैंड पर कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक किशनलाल सैनी पुत्र लीलाराम कातलीपुरा बरास का रहने वाला था। पुलिस ने शव उदयपुरवाटी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। शनिवार काे पाेस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला युवक किशनलाल सीकर रहता था। लाॅक डाउन में काेचिंग बंद हाे जाने के कारण वह गांव आया हुआ था और अपने पिता की पशुधन की दुकान पर मदद करता था। शुक्रवार काे वह अपने पिता लीलाराम की पशुआहार की दुकान की उधारी के एक हजार रुपए लेने प्रकाश सैनी के पास आया था। यहां उधारी के एक हजार रूपए मांगने पर किशनलाल की प्रकाश सैनी से कहासुनी हो गई।

आरोपी प्रकाश ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर किशनलाल को पीटना शुरू कर दिया और पास में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में उसका सिर पकड़कर भिड़ाने लगा। यह देखकर स्टेंड के पास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। लेकिन, लेकिंन आरोपी नहीं रूके। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल थी। घायल हाेने के बाद किशनलाल को गंभीर स्थिति में पचलंगी पीएचसी लाया गया। यहां उसकी हालत खराब हाेने पर उसकाे नीमकाथाना कपिल अस्पताल रैफर कर दिया गया।

लेकिन, डाॅक्टराें ने किशनलाल को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद आराेपियाें की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर लाेग धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सतपाल सिंह, एसएचओ भगवान सहाय मीणा मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के भराेसे पर लाेग शांत हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One thousand rupees of shop borrowing. If asked, the young man was beaten to death


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343hvrm

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad