चुनाव ड्यूटी में किसी कर्मी की कोरोना से मौत होने पर 30 लाख रुपए देगी सरकार - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

चुनाव ड्यूटी में किसी कर्मी की कोरोना से मौत होने पर 30 लाख रुपए देगी सरकार

प्रदेश में चुनाव ड्यूटी के दौरान अगर किसी कर्मचारी की कोरोना के कारण मौत हो जाती है तो सरकार 30 लाख रु. का आनुग्रहिक अनुदान (एक्स ग्रेशिया ग्रांट) देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

यह प्रावधान राज्य में लागू होने के बाद पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के साथ ही भविष्य में होने वाले चुनावों में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की कोविड-19 से मृत्यु होने पर यह राशि उनके परिवार को दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं (पंच एवं सरपंच) के आम चुनाव में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की कोविड-19 से मृत्यु होने की दशा में 30 लाख रुपए का आनुग्रहिक अनुदान दिए जाने के प्रावधान को राज्य में लागू किए जाने के संबंध में प्रस्ताव भेजा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government will give 30 lakh rupees on death of corona in election duty


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j1NIDH

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad