रजिस्ट्रार के बाद अब शिक्षकों ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

रजिस्ट्रार के बाद अब शिक्षकों ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को भी विवाद नही थमा। राजस्थान यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार द्वारा शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को शिक्षकों ने भी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहीं अपनी मांगों को लेकर धरना भी दिया। गांधी नगर थाने में डॉ. विनोद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया की सिंडिकेट की बैठक में 2018 सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों की प्रोबेशन अवधि समाप्त होने के बाद कन्फर्म करने के खिलाफ निर्णय हुआ था। इस निर्णय पर शिक्षकों में असंतोष था।

सभी शिक्षक कुलपति से बात कर रहे थे। 14 अक्टूबर को शिक्षक कुलपति का इंतजार कर रहे थे। रजिस्ट्रार हरफूल सिंह यादव कुलपति सचिवालय से बाहर आये। आरोप हैं कि उन्होंने एक शिक्षक की तरफ हाथ उठाया। फिर अभद्रता की। घटना में 2 शिक्षिकाओं के घड़ी व मोबाइल टूटे। गुरुवार को रजिस्ट्रार की तरफ से भी शिक्षकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

वहीं कुलपति ने 2 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया था। दूसरी ओर इस घटना की प्रदेश की कई यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने निंदा की है। जाेधपुर यूनिवर्सिटी में ताे शिक्षकाें ने काली पट्टी बांधकर काम किया। रजिस्ट्रार ने सभी आरोपों को गलत बताया है। वहीं राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद ने कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में देर रात युवक से मारपीट, केस दर्ज
आरयू में गुरुवार देर रात युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के परिचित शाहपुरा निवासी राजेश भूरान ने गांधी नगर थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह एमए अंतिम सेमेस्टर का छात्र है। राजेश ने बताया कि एडमिट कार्ड की तलाश में मैं और मेरा दोस्त अंकित और राजसिंह यूनिवर्सिटी आए, उत्तम चौधरी व अन्य ने पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the registrar, now the teachers have also filed the report, both sides have made allegations


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343zI8g

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad