बाजाैर गांव में दुकान पर टाइल्स खरीदने आए दाे ग्राहकाें ने माेल-भाव से नाराज हाेकर दुकान पर बैठे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। उद्योग नगर थाने के एसआई प्रकाश सिंह राठाैड़ ने बताया कि बाजाैर निवासी हीरालाल ने रिपाेर्ट दर्ज कराई है कि उनकी गांव में टाइल्स की दुकान है।
जिस पर उसका पाेता पंकज बैठा था। इस दाैरान गांव के ही सगे भाई पवन और अनिल आए। उन्हाेंने टाइल्स सस्ते भाव में देने की जिद की ताे पंकज ने मना कर दिया। खफा हाेकर दाेनाें भाईयाें ने उस पर कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिया। पंकज के सिर, हाथ व पैर में चोटें आई। इस दाैरान गांव के ही माेहनलाल और ओमप्रकाश गुजर रहे थे। जिनकाे देखकर दाेनाें आराेपी फरार हाे गए। उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चाैबे के अनुसार पुलिस ने कुल्हाड़ी के हमले में घायल पंकज के बयान लिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxhrmQ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें