विद्यार्थी अब सर्टिफिकेट कोर्सेज भी कर सकेंगे - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

विद्यार्थी अब सर्टिफिकेट कोर्सेज भी कर सकेंगे

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ रहे करीब 12 लाख स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) मूक कोर्सेज तैयार करवा रहा है। ये कोर्सेज भाषात्मक दृष्टि से स्टूडेंट्स के लिए सहज और सरल होंगे। इससे उन्हें कौशल विकास, रोजगारपरक अतिरिक्त कौशल और ज्ञान संवर्धन आदि में मदद मिलेगी। इसके लिए कॉलेज शिक्षा विभाग ने आईआईआईटी कोटा के साथ एमओयू हस्ताक्षरित है। राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ये कोर्स लगभग 6 से 8 सप्ताह एवं 30 से 36 माडयूल्स में पूरी तरह निशुल्क होंगे।

एमओयू कार्यक्रम में कॉलेज शिक्षा आयुक्त संदेश नायक ने बताया कि विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में 332 सरकारी और 1778 प्राइवेट कॉलेज हैं। इनमें 12 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए कोर्स अथवा प्रशिक्षण करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर कौशल दक्षता, क्षमता विकास एवं ज्ञान संवर्द्धन आधारित कोर्स और प्रशिक्षण करवाने पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से अभी कॉलेजों में पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। इसलिए स्टूडेंट्स ई-कन्टेंट से पढ़ रहे हैं। अतिरिक्त दक्षता अर्जित करने के लिए इन कोर्सों के करने से समय का सदुपयोग किया जा सकता है। इससे उन्हें एक साथ डिग्री और सर्टीफिकेट मिल सकेगें। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थी इन कोर्सेज का लाभ ले सकेेंगें।

इन कोर्सेस से अतिरिक्त दक्षता विकसित होगी

प्राचार्य डाॅ. वर्मा ने बताया कि इन कोर्सेस को बनाने के लिए बाइडेन नेटवर्क सर्बिया यूरोप के साथ भी एमओयू किया गया है। स्टूडेंट्स अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन यह कोर्स कर सकेंगे। कोर्स पूरा होने पर इनका मूल्यांकन एवं प्रमाण-पत्र आदि सभी कार्य ऑनलाइन ही रहेंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को डिग्री कोर्स के साथ-साथ अतिरिक्त योग्यता प्रमाण-पत्र लेने का अवसर मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34a1Kzb

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad