श्री रामसखा गुह्यराज निषाद सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे मृत्युभोज प्रतिबंध पर अंकुश जड़ा। समिति के अध्यक्ष पदम सिंह निषाद ने बताया कि राजाखेड़ा के गांव जैतपुर में विगत दिनों केसर देवी का स्वर्गवास हो गया था जिनकी आत्म शांति हेतु बड़े स्तर पर मृत्युभोज करने की तैयारी थी। समय रहते समिति के सदस्यों द्वारा विशेष आग्रह पर मृत्युभोज कुप्रथा को नहीं करने के लिए परिवारजनों ने व गांव के लोगों ने सहमति जाहिर की। जितने भी निमंत्रण पत्र छपवाए गए थे, उनको समिति को सौंपा गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पदम सिंह निषाद, उपाध्यक्ष रामसेवक पूर्व सरपंच, संयोजक कप्तान सिंह सरपंच, संगठनमंत्री तेजपाल अध्यापक, सचिव खुशीलाल सरपंच, युवा जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी रामनरेश निषाद, राजेंद्र रामप्रकाश निषाद, ग्यासीराम निषाद, चरन सिंह वार्डपंच, दर्शनलाल, किताब सिंह, व गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T3wco3

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें