‘बेटा गन पॉइंट पर था, मैं हाथ भी हिलाता तो वो उसे गोली मार देते’, खौफनाक 8 मिनट ज्वेलर दिनेश सैनी की आप-बीती; जिंदगीभर नहीं भूल पाऊंगा, बेटा भी सदमे में है - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

‘बेटा गन पॉइंट पर था, मैं हाथ भी हिलाता तो वो उसे गोली मार देते’, खौफनाक 8 मिनट ज्वेलर दिनेश सैनी की आप-बीती; जिंदगीभर नहीं भूल पाऊंगा, बेटा भी सदमे में है

मुरलीपुरा में बैनाड़ रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर के पास श्री बालाजी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शोरूम चलाने वाले निवारू निवासी दिनेश कुमार सैनी उन आठ मिनट काे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे जिसमें बदमाशाें ने उनके और उनके बेटे की कनपटी पर पिस्ताैल तान दी और करीब एक कराेड रूपए की ज्वैलरी ले गए।


बदमाशाें काे इस बात का पता था कि शाेरूम मेे सीसीटीवी कैमरे कहां कहां लगे हैं, साथ ही डीवीआर कहां रखी है। तभी ताे बदमाश महज आठ मिनट में वारदात के साथ ही डीवीआर तक उखाड़ कर ले गए। ज्वैलर दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि वारदात के वक्त निकले ये खौफनाक आठ मिनट जिंदगीभर नही भूल पाऊंगा। क्योंकि बदमाशों के गन पॉइंट पर इकलौता बेटा भी खड़ा था।

हाथ भी हिलाए तो बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। इस खौफनाक मंजर से 14 वर्षीय बेटा रोशन देर रात तक सदमे था। शोरूम के नीचे बेसमेंट में जेवर बनाने का कारखाना चलता है। जिसमें कर्मचारी कान्हा दिनभर काम करता है। दिनेश ने बताया कि बेटा रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए शोरूम पर उनके साथ आता था।

वारदात के बाद स्कॉर्पियो भी ले गए बदमाश

ज्वेलर दिनेश ने बताया कि दोपहर में गद्दी पर बैठा था। पास वाली कुर्सी पर बेटा रोशन बैठा हुआ था। दोनों मूंगफली खा रहे थे। इस दौरान मुनीम कान्हा भी बाथरूम करने के लिए ऊपर आया था। क्योंकि बाथरूम का रास्ता शोरूम के अंदर से ही है। बाथरूम करके वापस नीचे कारखाने की तरफ जा रहा था। तभी सामने से मुंह पर मास्क लगाए हुए दो युवक आए जिन्होंने कान्हा को धक्का देकर अंदर धकेल दिया और दिनेश के कनपटी पर रिवॉल्वर लगाकर तीनों को एक कोने में खड़ा कर दिया। उसके बाद इशारा करके तीसरे युवक को भी अंदर बुला लिया।


तीसरा युवक काले रंग का बैग लेकर अंदर आया। तीसरे युवक ने रिवॉल्वर तानकर उनको बंदी बनाए रखा और पहले वाले दोनों युवकों ने पूरे काउंटर से जेवर समेटकर बेग में भर लिए। इस दौरान बदमाशों ने हाथ तक ही नही हिलाने दिया। बार-बार गालियां दे रहे थे। एक युवक ने काउंटर से गाड़ी की चाबी उठाई और बोला कि गाड़ी कहां खड़ी है।

पीड़ित ने डर के गाड़ी की तरफ इशारा किया तो दो बदमाश पीड़ित गाड़ी व एक बदमाश स्कूटी से भाग गए। बदमाश मोबाइल छीनकर ले गए और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर उखाड़कर ले गए। जाते-जाते बोले पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। बदमाशों के जाने दिनेश ने कान्हा को जल्दी से 100 नंबर पर फोन लगाने को बोला और खुद चिल्लाते हुए दौड़कर करीब डेढ़ सौ मीटर नाड़ी का फाटक पहुंच गए, जहां पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के सहयोग से कंट्रोल रूम को सूचना दिलवाई।

नवरात्र व दिवाली के माल तैयार करवाया था

पीड़ित ने बताया कि पिछले 6 माह से कोरोना के कारण काम बंद पड़ा था। अब पिछले कुछ दिनों से नवरात्रा और दिवाली के लिए माल तैयार करवाया था। वारदात के वक्त काउंटर में करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे।


सूचना मिलने पर मुरलीपुरा, करधनी व झोटवाड़ा थाने की पुलिस व वेस्ट जिले की स्पेशल टीमें मौके पर पहुंच गई। वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद वारदात के लिए काम में ली गई स्कूटी, लूटी गई ज्वेलर की स्कॉर्पियों व ज्वेलर का मोबाइल वीकेआई इलाके में दिल्ली हाइवे पर सफेदा फार्म के पास मिल गए। उसके बाद बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी।
मात्र 8 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
ज्वेलरी शोरूम के पास स्थित अनुभव कोचिंग के कैमरों के फुटेज में सामने आया कि 2:04 बजे स्कूटी पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने मात्र 8 मिनट में वारदात को अंजाम देकर नाड़ी का फाटक की तरफ भाग गए। स्कूटी से उतरकर पहले दो बदमाश अंदर गए और फिर इशारा मिलने के बाद तीसरा साथी स्कूटी से उतरकर अंदर गया था। घटना से लोगों में आक्रोश था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिनेश कुमार सैनी उन आठ मिनट काे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे जिसमें बदमाशाें ने उनके और उनके बेटे की कनपटी पर पिस्ताैल तान दी और करीब एक कराेड रूपए की ज्वैलरी ले गए


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o4nap0

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad