कोविड संक्रमण के चलते करीब छह माह से मंदी झेल रहे जोधपुर के व्यापार में नवरात्रा के साथ बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद जगी है। नवरात्रा के पहले दिन ही लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा राैनक ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिखी। शनिवार काे 7 हजार टू-व्हीलर और 150 फोर व्हीलर सड़कों पर उतरे। इससे बाजारों में नवमी, दशहरे, दीपावली और शादियों की सीजन में बंपर खरीदारी की उम्मीद जगी है। व्यापारी काेराेना काे हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य इंतजाम का दावा भी कर रहे हैं।
कोविड के बावजूद प्रतिपदा काे बाजार में काफी तेजी आई। जोधपुर बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष करणसिंह उचियारड़ा ने बताया कि स्थापना के पहले दिन व्यापार की गति मिली है। लोगों ने प्लॉट, विला और फ्लैट बुक करवाए हैं। इससे अगले सात दिनों में अच्छे व्यापार की उम्मीद बढ़ी है। कृष्णा ऑटो सेल्स के एमडी राजीव मूंदड़ा ने बताया कि काेराेना की मार के बीच एक ही दिन में 150 से ज्यादा कार बिकना अच्छा साइन है। श्रीराम हीरो के संचालक नरेंद्र विश्नोई ने बताया कि शहर के सभी शो-रूम से करीब सात हजार बाइक व स्कूटर्स की खरीदारी हुई है।
लाइफ स्टाइल सेगमेंट में लंबे समय से ग्राहकी बहुत कम थी, लेकिन अब व्यापार के गति पकड़ने की संभावना है। थार हैंडलूम के संचालक मयूर बाहेती ने बताया कि दीपावली व शादी के सीजन की खरीदारी नवरात्रा से जोर पकड़ती है, हालांकि हर बार से पहले दिन ग्राहकी कुछ कम हुई, लेकिन अन्य मार्केट देखते हुए उम्मीद है कि रौनक लौटेगी। सोशल डिस्टेंसिंग व संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की पूरी कोशिश करें। अशोक ज्वैलर्स के डायरेक्टर अश्विनी पुरोहित ने बताया कि ज्वैलर्स के यहां अभी कोई खास रौनक नहीं है।
स्थापना से दशहरा के बीच बुकिंग होती है, लेकिन अच्छी खरीदारी पुष्य व धनत्रयोदशी पर होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी भी नवरात्रा के पहले दिन अच्छी रही। सुरेश ट्रेडर्स के डायरेक्टर महेंद्र धोका ने बताया कि पूरे शहर में दाे करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीदारी हुई। वहीं रविवार को भी अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3klauI4

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें