गौरीशंकर ब्राह्मण समाज राजाखेड़ा के अध्यक्ष बने - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

गौरीशंकर ब्राह्मण समाज राजाखेड़ा के अध्यक्ष बने

परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के नये अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव कैलाश चंद चिहार चुनाव प्रभारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें गौरीशंकर उपाध्याय को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारी का आभार जताया साथ ही समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने का भरोसा भी समाज को दिलाया। रिटायर्ड कानूनगो रामशंकर लहचोरिया को समाज का संरक्षक नियुक्त किया गया।

महामंत्री पद पर रामवीर चिहार, उपाध्यक्ष पद पर अशोक पाराशर एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद मुद्गल उर्फ पिंटा सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मुदगल ने दिलाई। साथ ही समाजजनों की ओर से समस्त पदाधिकारियों का माला व साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaurishankar Brahmin became the president of Samaj Rajkheda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31jWrLx

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad