रोहिड़ा थना क्षेत्र के अंतर्गत वासा गांव में शुक्रवार दोपहर को घर के बारह खेल रहे 5 साल के मासूम को ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इस पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पालनपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मीठालाल पुत्र वनाजी हीरागर निवासी वासा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसका पौत्र गौरव उम्र 5 वर्ष पुत्र रामाराम घर के बाहर
खेल रहा था कि तेज गति व लापरवाही पूर्वक आते ट्रेक्टर ने गौरव को टक्कर मारी जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे के परिजन उसे उपचार हेतु गुजरात के पालनपुर अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को रोहिडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से ट्रेक्टर को जब्त किया है व मामले कि जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच प्रभुराम व समाजसेवी सुधीर कुमार अग्रवाल गांव में पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343da7y

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें