शारदीय नवरात्रा 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे है। शक्ति पीठ आमेर शिला माता, जोबनेर की ज्वाला माता मंदिर व जमवारामगढ़ की जमवाय माता के पट दर्शनार्थियों के लिए अभी नहीं खुलेंगे। हालांकि नवरात्रा में कोविड-19 के बाद सांभरलेक की शाकंभरी माता के द्वार पहली बार भक्तों के दर्शनों के लिए खुलेगे। रायसर की बांकी माता के दर्शन सरकार के अनलॉक के बाद खुल गए थे।
सांभरलेक की शांकभरी माता के दर्शन भक्त नवरात्रा में कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर समिति व पुजारियों ने विशेष व्यवस्था की है। सरकार की एडवाइजरी के अनुसार पांच-पांच भक्तों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ दर्शन करवाएं जाएंगे। शिलामाता मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि आमेर में छठ का मेला भी नहीं भरेगा। मंदिर श्रद्वालुओं के लिए 31 अक्टूबर तक बंद रहेगा। हालांकि चैत्र नवरात्रा में घट स्थापना से लेकर सभी अनुष्ठान यथावत होंगे। बता दें कि नवरात्रा में माता के दर्शनों के लिए पांच लाख से अधिक लोग नौ दिन और छठ के मेले में पहुँचते हैं।
नवरात्रा में अच्छी आमदनी से महरूम रहेंगे दुकानदार
कोविड-19 के कारण पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि स्वतंत्रता के बाद शक्तिपीठों के श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो पाएंगे। कुलदेवी के दर्शन, जात-जडुले के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम होने से भक्तों पर आश्रित दुकानदारों के समक्ष भी रोजगार के लाले पड़ गए है।
शिलामाता आमेर में बुजुर्ग दुकानदार कैलास बढ़ाया व प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि पहली बार मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। हमें नवरात्रा में अच्छी आमदनी हो जाती थी जिससे पूरे साल की भरपाई हो जाती थी। मगर इस बार घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
नवमी व दशमी रहेगी एक ही दिन, 24 अक्टूबर को दशहरा मनेगा
अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर शनिवार को सुबह 6:58 बजे तक रहेगी और नवमी तिथि रविवार 25 अक्टूबर सुबह 7:42 बजे तक रहेगी। नवमी तिथि के बाद सुबह 7:43 बजे से दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। रविवार को दशमी तिथि दोपहर और सायंकाल में होने के कारण दशहरा रविवार को ही मनाया जाएगा। जबकि दूसरे दिन सोमवार को दशमी तिथि सुबह 9:00 बजे तक ही रहेगी। इसलिए रविवार को अपराजिता पूजन, शमी पूजन एवं दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन अबूझ एवं स्वयं सिद्ध मुहूर्त होने के चलते अनेक जगह व्यापाराम आरंभ नवीन गृह प्रवेश मुहूर्त और नए कार्य की शुरुआत के साथ ही कई वाहनों की खरीद भी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k34GmL

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें