उद्यमियों के साथ चर्चा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण के लिए किया प्रेरित - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

उद्यमियों के साथ चर्चा कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण के लिए किया प्रेरित

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण के लिए एसीबी जोधपुर का पहला जनसंवाद कार्यक्रम स्थानीय एसीबी स्पेशल यूनिट में डीआईजी डॉ. विष्णुकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जोधपुर उद्योग जगत की विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इसमें डीआईजी डॉ. शर्मा बताया कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत एसीबी मुख्यालय द्वारा जनजागरण के लिए राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1064 शुरू की। इस पर आमजन या उद्यमी राज्य सरकार व केंद्र सरकार के किसी भी सरकारी विभाग में किसी भी काम के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की जा सकती है।

इन शिकायतों पर एसीबी त्वरित कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में उद्यमी निलेश संचेती, अशोक संचेती, सुरेश बिश्नोई, अशोक बाहेती, भरत दिनेश, ब्रजमोहन पुरोहित, एनके जैन, हंसराज बाहेती, बीएल चौपड़ा, राधेश्याम रंगा सहित कई उद्यमी मौजूद थे।

कार्यक्रम में एसयू के प्रभारी एएसपी डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित ने उद्योग जगत द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाले कार्य संबंधी परेशानियों पर विस्तृत चर्चा कर सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले दलालों व बिचौलियों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसी तरह, एसीबी सिटी प्रभारी एएसपी नरेंद्र चौधरी व एसीबी जोधपुर ग्रामीण प्रभारी एएसपी भोपालसिंह लखावत ने भी विचार व्यक्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Inspired for public awareness against corruption by discussing with entrepreneurs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H4BWeC

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad