शिक्षक शेराराम विश्नोई, शारीरिक शिक्षक शाकिर अली व स्नेहदीप टाक को गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित ऑनलाइन समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा प्रेमचंद सांखला ने बताया कि राउमावि सजाड़ा के शारीरिक शिक्षक व सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच शाकिर अली ने भामाशाहों की मदद से स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं राउप्रावि डिगाड़ी तिंवरी के शारीरिक शिक्षक व सॉफ्टबॉल काेच स्नेहदीप टाक ने स्कूल में नामांकन बढ़ाने, कोविड-19 की ड्यूटी में बेहतरीन सेवा देने के साथ खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर निखारा। रामावि आसरलाई देचू के शिक्षक शेराराम विश्नाेई ने नामांकन बढ़ोतरी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया।
इसी प्रकार जिला स्तर पर राबाउप्रावि चौहाबो सेक्टर 11 के प्रधानाध्यापक लूंबाराम, राउप्रावि बागरकी पीपाड़शहर के शिक्षक फकरूद्दीन, राउमावि हनुमानसागर बिंजवाड़िया तिंवरी के शिक्षक नवीन को सम्मानित किया गया, जबकि ब्लॉक स्तर पर 35 शिक्षकों को वेबिनार के माध्यम से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3duU6lT

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें