एक ही परिवार के चार सदस्यों ने किया प्लाज्मा दान - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने किया प्लाज्मा दान

सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जिंदल और उनके परिवार के तीन सदस्यों ने गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में प्लाज्मा दान किया। जिंदल, पुत्र अविरल, दो भतीजे अर्पित व क्षितिज ने प्लाज्मा दान किए।

संघ के तरुण कटारिया ने बताया कि अनिल के भाई कमलेश जिंदल, भाभी संध्या व पत्नी पारूल जिंदल ने भी अपनी सहमति दी है। पूरा परिवार जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमित हुआ था और 10 अगस्त को निगेटिव हुआ था। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. जीसी मीणा और लैब टेक्नीशियन ललित ने सफलतापूर्वक प्रोसेस किया।

विश्नाेई ने भी दिया प्लाज्मा
बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के सुनील विश्नोई ने भी गुरुवार को एमडीएमएच में प्लाज्मा डोनेट किया। उन्होंने 34 बार रक्तदान भी किया है। संस्थान के अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ और निर्मल गहलोत ने उन्हें प्रोत्साहित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four members of the same family donated plasma


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/341VgSR

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad