काॅलेज स्टूडेंट्स ने मास्क पहनने के लिए जागरूक किया - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

काॅलेज स्टूडेंट्स ने मास्क पहनने के लिए जागरूक किया

गवर्नमेंट साइंस काॅलेज में एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की ओर से चल रहे हैं नो मास्क-नो एंट्री जन जागरण पखवाड़ा पर छात्र-छात्राओं को बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दाैरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्काउट गाइड के रोवर रेंजर द्वारा मास्क वितरण कर लाेगाें काे कोरोना के प्रति जागरूक किया। काॅलेज कैंपस में श्रमदान कर सफाई कार्य किया। कार्यवाहक प्रिंसिपल जयंत विजयवर्गीय ने ट्रिपल आईटी कोटा के साथ चलाए फ्री मूक्स कोर्सेज के बारे में बताया।

इस माैके पर काॅलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ संजय भार्गव, रूक्टा संभागीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज परिहार, छात्रनेता विनय राज सिंह, मनाली आहूजा, एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, रोवर लीडर रामलक्ष्मण सैनी, संकाय सदस्य डॉ. सुरेश मीणा, डॉ. रामबिलास, डॉ. निमिष, डॉ. आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कॉलेज से हटाए संविदाकर्मियों ने की सफाई

मेडिकल कॉलेज से हटाए गए 80 संविदा कमिर्यों ने कॉलेज परिसर में सफाई की। बाद में घटोत्कच्छ चौराहा तक सड़क के दोनों ओर सफाई कर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि उन्होंने कोरोना काल में तन मन से सेवा दी है। इस दौरान 16 कर्मचारी पॉजिटिव भी हो गए। फिर भी उनकी सेवाएं जारी रही। अब हटा कर अन्याय किया है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन व सरकार से मांग की है कि उन्हें फिर से सेवा में लिया जाए, ताकि वे मरीजों की सेवा कर सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jcXhjb

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad