गाेपालपुरा बाईपास पर चल रही व्यवसायिक गतिविधियाें काे जल्द ही रेगुलाइज किया जाएगा। जेडीए ने गाेपालपुरा बाईपास से गुर्जर की थड़ी तक 3.65 लम्बी सड़क काे मास्टर प्लान के अनुसार ही स्मार्ट माॅडल राेड के रूप में रिडवलप करने का नया प्रपाेजल तैयार किया है। शहर की 20 मुख्य सड़काें में से गाेपालपुरा बाईपास काे पायलट प्राेजेक्ट के तहत रि डवलप कर यहां संचालित काॅम्पलेक्स, काेचिंग क्लासेज, दुकानाें, हाेटल्स, बैंक व अन्य संस्थानाें काे कॉमर्शियल पट्टे बांटे जाएंगे।
जेडीए का दावा है कि रेगुलाइज करने के बाद यहां नियमानुसार निर्माण हाेंगे और नियमन से करीब 47 कराेड़ का रेवेन्यू जेडीए काे मिलेगा। इस राेड पर 239 भूखंड है इनमें से 213 भूखंडाें में कॉमर्शियल गतिविधियां संचालित है। निगम चुनाव आचार संहिता खत्म हाेने के बाद ही इस प्रस्ताव पर फाइनल माेहर लगाई जाएगी। हालांकि इस राेड़ पर कुछ संस्थानाें काे कॉमर्शियल पट्टे दिए गए है, इसके अलावा ज्यादातर भूखंड मालिकाें काे कॉमर्शियल पट्टे नहीं मिलने से व्यापारियाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था, रेगुलाइज हाेने के बाद इन्हें राहत मिलेगी।
प्रत्येक 80 मीटर पर डस्टबिन, 800 मीटर पर बस स्टाॅप, पब्लिक टाॅयलेट और ड्रिंकिंग वाटर पाइंट बनेंगे
रेगुलाइज करने के साथ ही जेडीए इस राेड काे स्मार्ट माॅडल राेड के ताैर पर भी सुविधाएं विकसित करेगा। गाेपालपुरा पुलिया से गुर्जर की थड़ी तक रि डवलप हाेने पर इस राेड पर प्रत्येक 80 मीटर पर डस्टबिन, 800 मीटर पर पब्लिक टाॅयलेट और ड्रिंकिंग वाटर पाइंट और बस स्टाॅप बनाए जाएंगे। इस राेड पर 284 टू व्हीलर और 852 फाेर व्हीलर की पार्किंग भी तैयार हाेगी।
इससे जेडीए काे हर महीने 71 हजार रुपए का रेवेन्यू मिलेगा। इसके अलावा पाथ-वे, रैम्प और डिवाइडर पर पेड़ पाैधे लगाकर सिक्स लेन का स्मार्ट काॅरिडाेर तैयार हाेगा। मुख्य काेचिंग सेंटर्स के नजदीक अलग से पार्किंग सुविधा भी मिलेगी।
इस राेड पर वर्तमान में संचालित व्यवसायिक गतिविधियां
दुकानें 350
काेचिंग सेंटर 80
ऑफिस 60
बैंक 10
हाॅस्पिटल, क्लिनिक 8
हाेटल 5
मैरिज गार्डन 3
पेट्राेल पम्प 2
कहां कितने कॉमर्शियल भूखंड उपलब्ध
10 बी स्कीम 35
गंगाेत्रीनगर 11
अानंद विहार 5
गंगाराम नगर 19
श्रीगाेपाल नगर 36
सूर्या नगर 44
कृष्णा विहार 14
गाेपाल नगर ए 23
मुर्तिकला काॅलाेनी 6
अन्य 20
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T0Ceps

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें