दूसरे दिन ग्रेटर में पांच और हेरिटेज में एक पर्चा दाखिल - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

दूसरे दिन ग्रेटर में पांच और हेरिटेज में एक पर्चा दाखिल

नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन के दूसरे दिन 6 पर्चे दाखिल हुए, 5 ग्रेटर से और एक हेरिटेज से। हेरिटेज के वार्ड-70 में एक अभ्यर्थी और ग्रेटर के वार्ड संख्या 8, 10, 41, 59 और 108 से एक-एक व्यक्ति की ओर से एक-एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।
दो दिनों में 410 लोग नामांकन
फाॅर्म ले चुके हैं, पर्चा 8 लोगों ने ही भरा है। शुक्रवार को अमावस के कारण पर्चा दाखिल की संभावना नहीं के बराबर है, शनिवार से नवरात्र आरंंभ होने से नामांकन में गति आ सकती है।
5000 हजार रुपए के सिक्के लेकर पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी
हेरिटेज निगम के वार्ड-70 से निर्दलीय पर्चा भरने पहुंचे विजय शंकर पांडेय ने अफसरों को हैरत में डाल दिया। वे जमानत राशि के लिए 6 हजार रुपए लेकर आए थे, इनमें 5 हजार के सिक्के थे। निर्वाचन में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी हंसने लगे तो प्रत्याशी ने कहा कि कोनोना काल है। बेरोजगारी भी है। ऐसे में सिक्के इकट्‌ठे किए थे, जो ले आए। अफसरों ने सिक्के लेकर उनका नामांकन जमा कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो दिनों में 410 लोग नामांकन 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nYhkWf

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad