जिला पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक बचनसिह मीणा व डीएसपी प्रवेन्द्रसिह महला के सुपरविजन में अवैध शराब व विस्फोटक सामग्री की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत सरमथुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार को दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए दो लोगो को अवैध शराब व दो लोगो को विस्फोटक सामग्री की तस्करी करते हुए दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से 66 पब्बा अवैध देशी शराब एवं दो लोगो से 261 बूस्टर बरामद किए है। तस्करों द्वारा शराब की स्कूटी व विस्फोटक सामग्री की बोलेरो से तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
थानाप्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को खरेर नदी से एचसी रूपसिंह ने शराब की तस्करी करते हुए माधो उर्फ माधव पुत्र रोशनलाल निवासी रीक्षरा हाल निवासी कोनेसा एवं रामभरत पुत्र ल्होरी उर्फ जौहरी निवासी कोनेसा को 66 पब्बा अवैध देशी शराब के स्कूटी से तस्करी करते पकडा है। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी बथुआखोह की तरफ से सरमथुरा आ रहे थे। इसीप्रकार मुखबिर की सूचना पर वीलौनी के पास से जनकसिह पुत्र रतनलाल एवं मन्नू पुत्र रामजीलाल निवासी उमरेह को विस्फोटक सामग्री की तस्करी करते हुए दबोचा है।
थानाप्रभारी ने बताया कि दोनो आरोपी वीलौनी के पास खनन क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री को बेचने के लिए गए हुए थे लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्यवाही कर वीलौनी माता मंदिर के पास बोलेरो को रोक लिया। पुलिस ने बोलेरो में से 261 बूस्टर बरामद करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से विस्फोटक सामग्री के बारे में पूछताछ करने लगी है। पुलिस ने चारो लोगो पर अवैध शराब व विस्फोटक सामग्री की तस्करी करने पर पुलिस में मुकदमा दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है। आपको बता दे कि बूस्टर का खनन में विस्फोट करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T3DQ1N

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें