बाजार रहे गुलजार, 1 दिन में बिक गए, 15 कराेड़ के वाहन - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

बाजार रहे गुलजार, 1 दिन में बिक गए, 15 कराेड़ के वाहन

ऑटाे डीलर सुमित अग्रवाल का कहना है कि नवरात्र का पहला दिन काफी अच्छा रहा। लाेग पूछताछ करने में भी बहुत आए और पहले दिन करीब 500 से अधिक टू व्हीलर और 150 से अधिक फाेर व्हीलर बिके हैं। अमूमन मोटे तौर पर संभाग में 15 कराेड़ से अधिक के वाहन बिक गए हैं। आने वाले चार दिन रविवार, साेमवार, मंगलवार और बुधवार काफी अच्छे जाने वाले हैं।

इन दिनाें में सबसे ज्यादा वाहन बिकने वाले हैं। क्याेंकि कई कंपनियाें ने कई स्कीम लाॅन्च कर दी हैं। वहीं माेबाइल मार्केट में भी दुकानाें पर लाेग खरीदारी करने पहुंचे। दुकानाें पर दिनभर ग्राहकी बनी रही। सर्राफा बाजार में भी लाेगाें ने चांदी के सिक्के, नाेट व हल्की साेने की ज्वैलरी खरीदी। यहां भी काफी दिनाें बाद एक बार फिर से राैनक लाैटी है।

इसी प्रकार इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकानाें पर ही दाेपहर बाद से ग्राहकी चली ताे देर शाम तक चलती रही। यहां दिनभर ग्राहकी से दुकानें गुलजार रहीं। लाेगाें ने जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्राॅनिक्स व्यवसायी हरप्रीत आनंद ने बताया कि पहले दिन शहर भर में इलेक्ट्राॅनिकस बाजार में करीब 4 कराेड़ रुपए का काराेबार हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T21ED5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad