प्रदेश में पहली बार राजस्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुवार को राजस्व मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही राजस्व मंडल की मासिक पत्रिका राविरा के विशेषांक का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर विमोचन किया।
प्रदेश में 15 अक्टूबर को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 लागू हुआ था, उसी परिप्रेक्ष्य में राजस्व दिवस मनाना शुरू किया गया है। गहलोत ने राजस्व दिवस के मौके पर उनके निवास पर आयोजित समारोह में राविरा के राजस्व दिवस विशेषांक का विमोचन करते हुए प्रदेशवासियों को राजस्व दिवस की शुभकामनाएं दी।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, राजस्व राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, राजस्व मंडल अध्यक्ष डाॅ आर. वेंकटेश्वरन, राजस्व विभाग के प्र्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार, राजस्व मंडल निबंधक नम्रता वृष्णि सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेे।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी कानून प्रदेश में लागू हुआ था और खेत जोतने वाले काश्तकारों को खातेदारी अधिकार मिले थे। इसलिए इस दिन को राजस्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। चौधरी ने बताया कि राजस्व रिकार्ड को ऑनलाइन किए जाने का काम द्रुत गति से किया जा रहा है और 338 तहसीलों में से 224 में रिकार्ड ऑनलाइन हो चुका है।
राविरा अब ऑनलाइन भी उपलब्ध
राजस्व मंडल की पत्रिका ‘राविरा‘ अब ऑनलाइन भी देखी जा सकती है। ‘राविरा‘ काे डिजिटाइजेशन कर मंडल की वेबसाइट https://ift.tt/31aImQs पर उपलब्ध करवाया गया है।
मंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
राजस्व मंडल में निबंधक नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृष्णि ने इस मौके पर कहा कि राजस्थान में आमजन को सहज व सुलभ राजस्व सेवाओं के मध्यनजर राजस्व विभाग व राजस्व मंडल स्तर पर गंभीर प्रयास कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
मंडल सदस्य महेंद्र कुमार पारख ने कहा कि डिजिटाइजेशन के दौर में राजस्व विभाग ने कई उपलब्धियां हासिल की हैैं। उन्होंने कहा है कि श्रेष्ठ सेवाएं हमारा दायित्व है। कार्यव्यवहार में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए हमें सकारात्मक सेवा भाव की जरूरत है।
राजस्व मंडल के अतिरिक्त निबंधक आषुतोष गुप्ता ने आयोजन की महत्ता एवं मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अंत में राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेटे सुरेंद्र शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मंडल के सदस्य सुरेंद्र कुमार पुरोहित, बी एल मेहरड़ा, राजस्व अपील अधिकारी मेघना चौधरी, मंडल के वित्तीय सलाहकार नरेंद्र माथुर, अति. निदेशक-आईटी आर. वरदराजन, उप निबंधक प्रिया भार्गव व भावना गर्ग, उप वित्तीय सलाहकार सूरज प्रकाश मोंगा, लेखाधिकारी अमित शर्मा, सांख्यिकी संयुक्त निदेशक बीना वर्मा, राजस्व बार सचिव पवन सिंह, राविरा संपादक पवन शर्मा सहित मंडल के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत
समारोह में राजस्व मंडल के विभिन्न कार्यो में श्रेष्ठ सेवायें देने वाले 20 अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इसमें आनंद स्वरूप माथुर, मुकेश वर्मा, राकेश अग्रवाल, रतनलाल यादव, महेंद्र सिंह गौड़, चंद्रप्रकाश गेहानी, राजेश कुमार तिवाड़ी, राजकुमार बाघमार, संदीप के फौजदार, अंकित कुमार बालम, दिनेश वैष्णव, गजेंद्र मिश्रा, भवानी सिंह, रितेश शर्मा, गोपाल सिंह, उमेंद्र कुमार शर्मा, मोहन सिंह, अनिल कुमार, सोहन लाल, सुनीता देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
राजस्व कार्मिकों का सम्मान
राजस्व दिवस 15 अक्टूबर के अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने राजस्व क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले राजस्व कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गिरधर सिंह राठौड़, पूरण सिंह चौहान, रामनिवास जीनगर, महेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद, राधाकिशन निम्बड़, जगदीश स्वामी तथा दिनेश जैन को सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H4DipI

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें