नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी ने एक बार फिर परिसीमन का मुद्दा उठाया है। केंद्रीय मंत्री और जयपुर नगर निगम चुनाव समन्वयक अर्जुनराम मेघवाल ने परिसीमन में शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
मेघवाल ने गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में कहा कि कांग्रेस ने परिसीमन में काॅलोनियां तोड़ी, वार्ड तोड़े और शर्तों के विपरीत परिसीमन किया। मगर बीजेपी इस चैलेंज को स्वीकार करती है। यह कांग्रेस एक सोची समझी चाल या षड्यंत्र भी कह सकते हैं। उनको लगा की भाजपा का जनाधार शहरों में ज्यादा है।
हम नगर निगमों में ज्यादा जीत नहीं पाते हैं। इसलिए दो—दो नगर निगम बनाए गए हैं। टिकट वितरण को लेकर मेघवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी टिकट वितरण को लेकर बहुत गंभीर है और अनियमितताओं में शामिल लोगों को पार्टी टिकट नहीं देगी ना ही दलबदल करने वालों पर पार्टी किसी तरह की कोई नरमी नहीं बरतेगी। साफ-सुथरी छवि के साथ ही प्रत्याशी का जिताऊ और टिकाऊ होना भी बेहद जरूरी है।
दृष्टि पत्र और ब्लैक पेपर
मेघवाल ने कहा कि चुनाव में हम दृष्टि पत्र और एक ब्लैक पेपर जारी करेंगे। दृष्टि पत्र में निगम क्षेत्र में होने वाले कामों का विजन होगा तो ब्लैक पेपर में कांग्रेस के गलत कामों का चिट्ठा होगा। मेघवाल ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने भारत सरकार के पैसों का भेदभावपूर्ण तरीके से वितरण किया।
राजस्थान दलित अत्याचार और महिला अत्याचारों में नंबर एक हो गया है। मगर यहां की सरकार दो भागों में बंटी है। एक पक्ष कहता है कि घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा किया है तो दूसरा पक्ष दिल्ली में कह रहा है कि हमने जो वादे किए वो पूरे नहीं हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IuWIVj

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें