किसानों की अग्निपरीक्षा लेना बंद करे केंद्र सरकार : सांसद बेनीवाल - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 9 जनवरी 2021

किसानों की अग्निपरीक्षा लेना बंद करे केंद्र सरकार : सांसद बेनीवाल

आरएलपी राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार चौदहवें दिन भी किसान आन्दोलन के समर्थन में शाहजहांपुर बॉर्डर पर डटे रहे, बेनीवाल ने कहा कि सरकार को अब तारीख पर तारीख देकर किसानों की अग्नि परीक्षा नही लेनी चाहिए और जल्द से जल्द किसान संगठनों की मांगो पर सहमति दे देनी चाहिए क्योंकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है और देश का अन्नदाता सड़कों पर आंदोलित है।

सांसद ने दिल्ली व आस -पास गुरुवार को किसानों द्वारा निकाले गए ट्रेक्टर मार्च की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शांतिपूर्वक व लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करते हुए देश का किसान आन्दोलन कर रहा है। ऐसे में सरकार को अपनी जिद्द छोड़कर किसानों की बात मानने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि दो सांसदों से अपने कार्यकाल को शुरू करने वाली भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि जिन्होंने आज प्रचण्ड बहुमत दिया वो जनता पुनः 2 सीटो तक लाकर खड़ा कर सकती है क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ है।

बेनीवाल ने किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट से मुलाकात की। जो स्वस्थ होकर पुनः आंदोलन स्थल पर लौटे, इस अवसर पर बेनीवाल ने उनसे लंबी मंत्रणा की। वहीं शनिवार को आंदोलन को लेकर आगामी रूपरेखा पर आरएलपी का रुख जाहिर करने की बात भी कही।

बेनीवाल ने जयपुर में सूदखोरों से तंग आकर सामूहिक आत्महत्या कर लेने वाले परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की, बेनीवाल ने कहा दिल दहलाने वाले ऐसे मामलों में सरकार को एक्शन प्लान बनाकड ऐसे सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि 6 महीने में जयपुर शहर में यह दूसरा प्रकरण है और सामूहिक आत्महत्याओं के बढ़ते मामले चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रकरण में पुलिस के पास कोई भी पूर्व सूचना या जानकारी हो तो पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Central government should stop taking farmers' fire test: MP Beniwal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bsMRMt

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad