सुविवि-जीजीटीयू ने जनजातीय क्षेत्राें में डेढ़ लाख मास्क बांटे, कैलाशपुरी में शुरू होंगे कौशल प्रशिक्षण - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जनवरी 2021

सुविवि-जीजीटीयू ने जनजातीय क्षेत्राें में डेढ़ लाख मास्क बांटे, कैलाशपुरी में शुरू होंगे कौशल प्रशिक्षण

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय और गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के साझे में शनिवार को जनजाति क्षेत्रों में कोरोना जागरूकता के तहत डेढ़ लाख मास्क बांटे। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने गोद लिए गांव कैलाशपुरी में दृष्टिबाधित परिवार के बच्चों से मास्क वितरण की शुरुआत की।

वहीं जीजीटीयू कुलपति प्रोफेसर आईवी त्रिवेदी ने बांसवाड़ा के समीप गांव में मास्क बांटे। प्रो. सिंह ने कहा कि कैलाशपुरी में सिलाई प्रशिक्षण, स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं युवाओं के लिए स्किलफुल कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रधान प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़, सरपंच नारायण लाल, जिपस भगवती देवी, अशोक मोड आदि माैजूद रहे।

रिसर्च एंट्रेस टेस्ट 2020 की आंसर-की जारी

सुविवि ने रिसर्च एंट्रेस टेस्ट-2020 की अांसर-की शनिवार को जारी कर दी। अब आंसर-की सुविवि के डीन पीजी बेवसाइट पर अपलोड कर दी है। अगर आंसर-की के किसी प्रश्न से छात्र को आपत्ति है तो डीन पीजी स्टडीज, एमएलएसयू के नाम अपनी आपत्ति 14 जनवरी को शाम 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। आपत्ति वाले प्रश्न के साथ छात्र को उस प्रश्न से संबंधित प्रमाण भी प्रार्थना-पत्र के साथ देना हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suvivi-GGTU distributed one and a half lakh masks in tribal areas, skill training will begin in Kailashpuri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q02ezG

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad