गांव के बाहर 4 दिन घेराबंदी कर 10 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जनवरी 2021

गांव के बाहर 4 दिन घेराबंदी कर 10 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा

कमिश्नरेट की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) पूर्व व डांगियावास थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश श्यामसिंह उर्फ टोनी उर्फ बिल्ला उर्फ भोला सरदार को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश तीन राज्यों में हथियार सप्लाई करता था और उसके खिलाफ कमिश्नरेट के पूर्व जोन के विभिन्न थानों में करीब 13 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि वांछित चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी मध्यप्रदेश के बरवानी जिले के उमरटी, थाना वरला निवासी श्याम सिंह (26) उर्फ टोनी उर्फ बिल्ला उर्फ भोला सरदार पुत्र अंतरसिंह सिख को गिरफ्तार किया। आरोपी के गांव की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद विपरीत होने के कारण वांछित आरोपी गांव छोड़कर बाहर नहीं आ रहा था और गांव में ही खुद के मकान में न रहकर अलग-अलग लोगों के घरों में रह रहा था।

ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने लगातार गुप्त रूप से वांछित बदमाश के गांव के बाहर करीब चार दिन तक दिन-रात सभी मार्गों पर घेराबंदी की। इस दौरान वांछित बदमाश श्यामसिंह बाहर आया, जिसके बाद सुनियोजित रूप से उसे घेरकर दस्तयाब किया गया। इस दौरान बदमाश श्याम सिंह के पास से चार अवैध पिस्टल मिली।

इस पर स्थानीय पुलिस थाना सेंधवा में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करवाकर उसे गिरफ्तार करवाया गया। कमिश्नरेट के पूर्व जोन के डांगियावास थाने में 3/25 आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज हैं। वहीं रातानाडा थाने में आर्म्स एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं। मंडोर थाने में भी आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के 2 मामले व करवड़ और बनाड़ थाने में 1-1 मामले दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 days siege outside the village and caught 10 thousand prize crooks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q3DHtz

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad