कस्बे में मनिया रोड पर करीब 2 माह पूर्व हुए आरसीसी निर्माण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने जलदाय विभाग की पाइप लाइन को तोड़ दिया था। जिससे मनिया रोड सहित खेल मैदान के पास बनी नई कॉलोनी के लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा था। लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को गंदे पानी की सप्लाई होने से अवगत कराते हुए बताया कि करीब 2 माह से नलों में आने वाले गंदे पानी को मजबूरन प्रयोग में लेना पड़ रहा है।
शिकायत पर जलदाय विभाग के ऋषि कुमार, एक्सईएन लाल सिंह मीणा, एईएन दीक्षा सिंह और जेईएन गज्जू जाटव ने पाइप लाइन का निरीक्षण किया। कनिष्ठ अभियंता सैपऊ गज्जू जाटव ने बताया कि मनिया रोड पर आरसीसी निर्माण के दौरान ठेकेदार के लोगों ने पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसे जल्द ही सही करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसई नवाब में नई पाइप लाइन डालने के लिए नया प्रस्ताव भी बनाकर भेजेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39kbVlN

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें