1260 गर्भवती महिलाए हुईं प्रसव पूर्व जांच से लाभान्वित - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जनवरी 2021

1260 गर्भवती महिलाए हुईं प्रसव पूर्व जांच से लाभान्वित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर महीने की 9 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान शनिवार को लाभार्थी गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। आंगई स्वास्थ्य केंद्र पर कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है।

जिससे की गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने में मदद मिल सके। अभियान के तहत सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच किए जाने और उन्हें आवश्यक उपचार दिए जाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने में काफी हद तक मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया इस दौरान धौलपुर ब्लॉक के 14 चिकित्सा संस्थानों पर 395, राजाखेड़ा के 8 स्वास्थ्य केन्द्रों 254, बाड़ी ब्लॉक के 6 चिकित्सा संस्थानों पर 277 बसेड़ी ब्लॉक के 7 चिकित्सा संस्थानों पर 239, शहरी क्षेत्र के 2 संस्थानों पर 39 जिला अस्पताल पर 56 महिलाओं की जांच कर गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने संबंधी जानकारी भी दी गई।

अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की एचबी, एचआईवी, सिफलिस, बीपी, तापमान की जांच, हृदय स्पंदन की जांच सहित जटिलता की जांच की जाती है। साथ ही उन्हें आयरन फॉलिक एसिड, कैल्शियम और अन्य दवाइयां दी जाती हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को करें जागरूक
चिलाचौंद व आंगई स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को कोविड वैक्सीन मॉकड्रिल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा कर्मियों व आशा सहयोगिनियों को कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को जागरुक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना में आवेदन ऑफलाइन के अलावा अब ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

ये समस्त जानकारी महिलाओं को दी जाएं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को पंजीकरण के लिए वोटर कार्ड या आधार कार्ड के साथ टीकाकरण कार्ड व बैंक खाते का विवरण देना होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही उनके खाते में योजना की धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MRfB7d

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad