शहर में शनिवार काे जनवरी में पहली बार 200 से अधिक काेराेना राेगी ठीक हुए। 233 संक्रमिताें काे स्वस्थ हाेने पर डिस्चार्ज किया गया। इनके अलावा 42 नए राेगी मिले और एक संक्रमित की माैत हुई। एम्स में शास्त्रीनगर निवासी सुंदर देवी (75) ने शुक्रवार देर रात 1:45 बजे दम ताेड़ा। वे 6 जनवरी काे भर्ती हुई थीं और उन्हें हाइपर टेंशन व हाइपो-थायरॉइड की भी शिकायत थी।
वहीं जनवरी के पहले 9 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 487 पहुंच गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान मिले रोगियों से कई अधिक 770 संक्रमित ठीक हुए। जबकि मौतें 7 ही हुई। अब तक 59,924 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 91.82% यानी 55,023 राेगी ठीक हाे चुके हैं और 860 माैतें हुई हैं।
जिले के 3 ब्लॉक में एक भी नया रोगी नहीं
स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से जारी लिस्ट में भी शनिवार को 42 पॉजिटिव बताए गए। जिले के 3 ब्लॉक बावड़ी, फलोदी व बाप में एक भी रोगी नहीं मिला। इनके अलावा बनाड़ (मंडोर) ब्लॉक में 2, सालावास में 3, बिलाड़ा में 1, भोपालगढ़ में 1, ओसियां में 1, शेरगढ़ में 3 व बालेसर में 3 रोगी मिले। इनके अलावा शहर के प्रतापनगर जोन में 2, शहर परकोटा में 3, उदयमंदिर में 2, महामंदिर में 3, मसूरिया में 5, शास्त्रीनगर में 3, मधुबन में 4, रेजिडेंसी में 3 व बीजेएस में 3 रोगी मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqJ422

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें