फैक्ट्री में काम करते कटा हाथ आधे घंटे में लेकर पहुंचा मरीज, एम्स में 10 घंटे जटिल सर्जरी कर फिर जोड़ा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जनवरी 2021

फैक्ट्री में काम करते कटा हाथ आधे घंटे में लेकर पहुंचा मरीज, एम्स में 10 घंटे जटिल सर्जरी कर फिर जोड़ा

एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति का कलाई से कटा हुआ हाथ 10 घंटे जटिल ऑपरेशन कर जोड़ दिया। 31 वर्षीय इम्तियाज के 5 जनवरी शाम को बासनी स्थित फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान मशीन का एक भाग दायें हाथ पर गिरने से कलाई के पास से हाथ कटकर अलग हो गया। फैक्ट्री वर्करों ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के अंदर मरीज को कलाई से कटे हुए हाथ को लेकर एम्स इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन किया। करीब 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद हाथ जोड़ दिया।
2 टीम बना ऑपरेशन का निर्णय लिया
एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सह आचार्य डॉ. प्रकाशचंद्र काला ने बताया कि मरीज को इमरजेंसी में चैक करने के बाद तुरंत ऑपरेशन थियेटर में लिया। वहां दो टीम बनाकर दोनों हिस्सों की साफ-सफाई की एवं महत्वपूर्ण हिस्सों की पहचान की गई। इसके बाद ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा हड्डी को जोड़ा गया। हड्डी फिक्स होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की गई।
2 आर्टरी, 3 वेन, 3 नर्व और 2 टेंडन जोड़ की सर्जरी
प्लास्टिक सर्जन डॉ. काला ने बताया कि मरीज के हाथ की हड्डी जुड़ने के बाद दो आर्टरी जिसमें रेडियल और अलनर आर्टरी को जोड़ा गया। इसके साथ तीन वेन जिनमें दो वेन कोमिटेन्ट और एक सिफेलिन वेन जोड़ी, फिर तीन नर्व रेडियल, अलनर और मेडियन नर्व को जोड़ने के बाद दो टेंडन प्लेक्सरस, एक्सटेन्सरस को जोड़ा गया, जिससे ब्लड सर्कुलेशन हुआ। उसके बाद मरीज के हाथ को प्लास्टर कर दिया। मरीज अब बिल्कुल स्वस्थ है।
इन्होंने किया ऑपरेशन
ऑपरेशन टीम में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. प्रकाशचंद्र काला, डॉ. पवन दीक्षित, डाॅ. दीप्ति, डाॅ. अनिकेत, डाॅ. साैरभ, डाॅ. सुरेश के साथ ऑर्थोपेडिक विभाग से डॉ. सुमित बनर्जी, डॉ. जसंवत, एनेस्थिसिया विभाग की डॉ. स्वाति, डॉ. रक्षा, नर्सिंग स्टाफ प्रवीण, दिनेश शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इम्तियाज (स्ट्रेक्चर पर) हाथ जोड़ने वाली डॉक्टर्स टीम के साथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ozlsvK

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad