जर्जर सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, धान तालाब में बहा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

जर्जर सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, धान तालाब में बहा

जलोदा में तालाब की पाल पर सड़क जर्जर होने के चलते किसान राजेंद्रसिंह की धान की फसल से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली संतुलन बिगड़ने से पलटी खा गई। गनीमत रही कि चालक महावीर मीणा व ट्राॅली में बैठे लोकेश मीणा समय रहते कूद गए। उन्हाेंने जान बचा ली, हादसा टल गया और उन्हें काेई गंभीर चाेट नहीं लगी। इस दाैरान धान की जिंस तालाब में बह गई, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क से हाे रही परेशानी को लेकर पंचायत प्रशासन को कई बार बता चुके, लेकिन वर्षों से काेरे आश्वासन से ही दिए जा रहे हैं। अधिकांश किसानों के खेत इसी मार्ग पर होने से मानसून सीजन में तो हालात और खराब हो जाते हैं। तालाब की पाल भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। इस पर हादसे हाेते रहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34VOSfe

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad