22 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 1770 पर पहुंचा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

22 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 1770 पर पहुंचा

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। बुधवार को 24 नए पीड़ित सामने आए हैं, इनमें 2 रिपीट केस शामिल हैं। इनको मिलाकर अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1770 हो गई है। बुधवार को 297 सैंपल लिए गए हैं, जबकि 336 सैंपल की रिपाेर्ट आनी बाकी है। सूची में 15 केस शहर के हैं, जबकि एक केस बूंदी ब्लॉक से है। चार संक्रमित तालेड़ा ब्लॉक में, दो नैनवां में, इंद्रगढ़ और केशवरायपाटन में एक-एक संक्रमित मिला है। शहर के 15 संक्रमितों में 8 रॉयलसिटी देवपुरा के एक ही परिवार के संक्रमित हैं।

कोटा मेडिकल कॉलेज की ओर से बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार केशवरायपाटन वार्ड नंबर 2 का युवक (32), शीतलागली बूंदी का युवक (35), देवपुरा का अधेड़ (52), 40 वर्षीय पुरुष गुरुनानक कॉलोनी का युवक (40), पुलिस लाइन रोड का युवक (25), महिला (25-40-65-71), बालक (12), बालिका (5), वृद्ध (64), रॉयलसिटी देवपुरा की बालिका (7), सीएचसी इंद्रगढ़ का युवक (21), थाने के पीछे तालेड़ा का युवक (21), डाबी का युवक (39), पराणा का वृद्ध (70), नैनवां के दंपती (67-68), विकासनगर बूंदी का युवक (35), धोला की झोपड़ियां नमाना का युवक (23), गेट नंबर 3 रजतगृह का युवक (31), बाईपास रोड बूंदी का पुरुष (45), सांदड़ी-तालेड़ा का युवक (35) शामिल है।

जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित: शहर में कोविड-19 संक्रमण मिलने पर एसडीएम-इंसीडेंट कमांडर डाॅ. पूजा सक्सेना ने प्रभावित क्षेत्र के 100 मीटर परिधि क्षेत्र-चिन्हित क्षेत्र की संपूर्ण परिधि को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से व्यक्तियों एवं वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

नैनवां में दंपती निकले संक्रमित
नैनवां. शहर के वार्ड नंबर 1 में सेवानिवृत्त मेलनर्स (68) व उनकी पत्नी (67) कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कोविड-19 जांच के लिए सोमवार को दोनों के सैंपल लिए गए थे। जिनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। इस पर डॉ. लालचंद, डॉ.अनिता मीना, मेल नर्स योगेंद्र महावर, राजेश स्वामी ने पॉजिटिव आए दंपती को होम आइसोलेट किया और संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ap91n

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad