थेगड़ा नहर में कूदी महिला, लोगों ने बचाने का किया प्रयास - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

थेगड़ा नहर में कूदी महिला, लोगों ने बचाने का किया प्रयास

उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित थेगड़ा नहर में शुक्रवार देर शाम को एक महिला अचानक कूद गई। महिला को नहर में कूदते देख आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे नहीं बचा सके। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उद्योग नगर सीआई प्रमेंद्र रावत ने बताया कि महिला की पहचान नहीं होने से उसके शव को पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला का गेहुंआ रंग हैं। उम्र करीब 60 साल। बाई आंख के नीचे काले तिल का निशान है। हाथों में चूड़ियां हरे कलर की हैं। हरे रंग की साड़ी पहनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31hxZKV

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad