मिनी ट्रक में 5 दोपहिया वाहन ले जा रहे थे, 2 आरोपी गिरफ्तार - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

मिनी ट्रक में 5 दोपहिया वाहन ले जा रहे थे, 2 आरोपी गिरफ्तार

दादाबाड़ी पुलिस ने शुक्रवार को नाकेबंदी के दौरान मिनी ट्रक में 5 संदिग्ध गाड़ियां ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआई ताराचंद ने बताया कि नगर निगम चुनाव को देखते हुए थाना पुलिस की ओर से रावतभाटा रोड़ अधरशिला के पास नाकेबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक मिनी ट्रक आरजे 20 जीए 1270 को रुकवाया गया। मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 5 गाड़ियां जिनमें तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल थी।

पूछताछ करने पर ट्रक चालक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। न ही कागजात पेश किए। पुलिस ने चालक अब्दुल हकीम उम्र 42 पुत्र अब्दुल हफीक निवासी मकबरा थाने के पीछे गुले गुलजार मस्जिद के पास चंद्रघंटा व मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी हजीरा बस्ती ट्रांसफार्मर के पास शिवपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मिली तीन स्कूटी व दो बाइक को धारा 102 सीआरपीसी एवं मिनी ट्रक आरजे-20 जीबी 1270 को वजह सबूत जब्त किया। दोनों संदिग्ध आरोपियों को धारा 107, 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस वाहन चालक, गाड़ियों की जांच कर रही है कि यह चोरी की तो नहीं हैं।

सट्टे की खाई वाली करते 3 गिरफ्तार

दादाबाड़ी पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआई ताराचंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अब्दुल कलाम आजाद सामुदायिक भवन वक्फ नगर के पास से शौकत अली पुत्र लियाकत अली निवासी घोसी मोहल्ला किशोरपुरा व अधरशिला के सामने से मोहम्मद नईम निवासी ईदगाह के सामने किशोरपुरा एवं चंबल गार्डन के सामने से कलीम निवासी शिवपुरा को गिरफ्तार किया। तीनों से कुल अवैध रकम 4 हजार 890 रुपए सट्टा रकम व उपकरण जब्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dBejX3

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad