एक्सप्रेस हाइवे पर बुधवार रात एक बजे खातियों की ढाणी के पास अज्ञात वाहन द्वारा साइड दबाने से कार क्रॉस बैरियर से टकरा गई। हादसे में दो जने गंभीर घायल हो गए। जिनमें से बाद में एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घायलों को हाईवे एंबुलेंस द्वारा जयपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
सीताराम सैनी ने बताया कि कार जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। खातियों की ढाणी के पास अज्ञात वाहन ने कार की साइड दबा दी। इससे कार अनियंत्रित होकर क्रॉस बैरियर से जा टकराई। हादसे में कार सवार झाड़ोली जिला सिरोही निवासी मनोज तथा उदयपुर सागवाड़ा निवासी बाबूलाल मेघवाल जख्मी हो गए। बाद में मनोज की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T4UVZ3

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें