करणी विहार इलाके में सायबर ठगों द्वारा एक बुजुर्ग को ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सहायता करने का झांसा देकर टीम विवर क्विक स्पॉट एप डाउनलोड करवाकर 7.5 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पीड़ित अजमेर रोड स्थित जगदीशपुरी कॉलोनी सुल्तान राम ने बुधवार को क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 अक्टूबर को ऑनलाइन शॉपिंग एप पर खुदाई मशीन सर्च कर रहा था। इस दौरान मशीन तो मिल गई, लेकिन मशीन के बारे में जानकारी लेने के लिए गुगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करके फोन किया तो सामने वाले सहायता करने का झांसा देकर मोबाइल में टीम विवर क्विक स्पॉट के नाम से एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई। उसके बाद बदमाशों रुपए ठग लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31bghZf

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें