ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज

टेलीफोन का टूटा तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञान नगर पुलिस ने बताया कि रोड नम्बर एक पर गुरुवार को प्रेमनगर द्वितीय निवासी नीरज महावर टेलीफोन का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान पोल से गुजर रही विद्युत लाइन से हाथ आ जाने से वह करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था और मौत हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ikTRh

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad