झालावाड़ रोड स्थित एक विज्ञापन एजेंसी के ऑफिस के बाहर से पलक झपकते ही दो बदमाश एक स्कूटी चुरा ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।भार्गव पब्लिसिटी कम्पनी के ऑनर रिषभ भार्गव ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी हैं। जिसमें कहा हैं कि एचडीएफसी बैंक के सामने उनका ऑफिस है। जहां से बदमाश उनकी सफेद रंग की एक्टिवा आरजे20एसक्यू4470 चुरा कर ले गए। वारदात का पता लगने पर उन्होंने गुमानपुरा पुलिस को शिकायत दी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है कि चोरी करने आए दो बदमाश कौन हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T1kkmz

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें