स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर बुकिंग शुरू करना भूला रेलवे, 48 घंटे बाद भी जयपुर से फेस्टिवल ट्रेन में नहीं मिल रहा आरक्षण - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर बुकिंग शुरू करना भूला रेलवे, 48 घंटे बाद भी जयपुर से फेस्टिवल ट्रेन में नहीं मिल रहा आरक्षण

दिवाली पर आम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने उत्तर पश्चिम रेलवे में 16 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दी है। 48 घंटे पहले संचालन की मंजूरी दिए जाने के बावजूद शुक्रवार तक इन 16 ट्रेनों में से 15 ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू नहीं हो सकी है।

जयपुर से जुड़ी नौ स्पेशल ट्रेनों में से एक भी ट्रेन में बुकिंग शुरू नहीं हुई है। जबकि सबसे अधिक डिमांड वाली जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, जयपुर-पुणे जैसी ट्रेनों में लोग टिकट बुकिंग शुरु होने का इंतजार कर रहे हैंं। दरअसल रेलवे प्रशासन ने देशभर में 196 जोड़ी फैस्टिव स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दी है, इनमें से 16 ट्रेनें उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र से संचालित होंगी।

जयपुर जंक्शन से होकर भी 9 ट्रेनों का संचालन होगा। इस बारे में उत्तर पश्चिम के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्रिस द्वारा ट्रेनों को फायर (सिस्टम पर लाया) किया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।

जयपुर जंक्शन से अजमेर-सियालदाह, उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर-कोलकाता, जयपुर-पुणे, जयपुर-इंदौर, जयपुर-दौलतपुर (चंडीगढ़), जोधपुर-वाराणसी (मरुधर एक्सप्रेस) और जयपुर-हैदराबाद ट्रेनों का संचालन होगा। इन फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों में तत्काल किराया लिया जा रहा है। यानि इनमें अलग से तत्काल टिकट बुकिंग नहीं होगी।

यह किराया रेगुलर ट्रेनों की अपेक्षा 20-30 फीसदी अधिक है। इन ट्रेनों का स्टोपेज, टाइमिंग पूर्व की तरह ही रहेगा, सिर्फ किराया ज्यादा है। इन सभी ट्रेनों में एसी के कोच की संख्या स्लीपर के अपेक्षाकृत अधिक होगी। कोरोना के बाद रेलवे पटरी पर तो आ रहा है, लेकिन यात्रियों से ज्यादा खुद के फायदे के सौदे के साथ। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर होते हुए बैंगलुरु के लिए दो ट्रेनों की घोषणा की।

एक कोविड स्पेशल के नाम पर तो दूसरी फेस्टिवल सीजन स्पेशल के नाम। दोनों ही ट्रेनें पहले नियमित रूप से चलती थीं, अब इनके नंबर के आगे शून्य लगाकर स्पेशल बना दिया है। कोविड स्पेशल में जोधपुर से बैंगलुरु का किराया थर्ड एसी में 2085 रुपए लगेगा तो फेस्टिवल स्पेशल में 2425 रुपए। दरअसल, गत जून में कुछ ट्रेनों को शुरू करने के लिए रेलवे ने इन्हें कोविड स्पेशल का नाम दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिवाली पर आम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने उत्तर पश्चिम रेलवे में 16 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दी है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345A0LR

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad