394 नए रोगी, 2 की मौत, दुर्गापुरा में 31, मानसरोवर में 25 पॉजिटिव, जयपुर में पिछले 8 दिन से 400 से नीचे संक्रमित - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

394 नए रोगी, 2 की मौत, दुर्गापुरा में 31, मानसरोवर में 25 पॉजिटिव, जयपुर में पिछले 8 दिन से 400 से नीचे संक्रमित

शहर में एक के बाद एक विभाग के लोग संक्रमित हो रहे है। साथ ही दायरा भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित के पिछले 8 दिन से 400 से नीचे मिल रहे है। शुक्रवार को 394 में से 2 की मौत हुई है। दुर्गापुरा, मानसरोवर, सोडाला, झोटवाड़ा, वैशाली नगर में लगातार केसेज मिल रहे है। सुखद बात ये है कि आज भी 594 मरीज रिकवर हुए है।

ये ही नहीं इस माह में 14 अक्टूबर को 683 सबसे ज्यादा मरीज रिकवर होकर घर गए है। जयपुर में अब तक 28 हजार 117 में से 346 की मौत हो चुकी है। इधर, इस सप्ताह में आरएमएससीएल के एक अधिकारी के पॉजिटिव आने पर पिछले चार दिन से स्वास्थ्य भवन में चर्चा है। सेठी कॉलोनी स्थित फूड टेस्टिंग लैब का अब तक 5 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव आने से काम प्रभावित हो रहा है।

शहर में आए कहां कितने केस
दुर्गापुरा-31, सांगानेर व मानसरोवर में 25-25, गोपालपुरा व सोडाला में 23-23, झोटवाड़ा-21, मालवीय नगर व प्रताप नगर में 19-19, वैशाली नगर-16, टोंक रोड़ व अजमेर रोड़ में 12-12, भांकरोटा-10, जवाहर नगर-9, टोंक फाटक-8, महेश नगर-7, बस्सी-6, गुर्जर की थ़ड़ी , लूनियावास, किशनपोल, मुरलीपुरा, सिरसी, आदर्श नगर, विद्याधर नगर में 5-5, अंबाबाड़ी, सी-स्कीम में 4-4, हरमाड़ा, झालाना, गोनेर, दूदू, बगरु में तीन-तीन, रेनवाल, त्रिवेणी नगर, चाकसू, जयसिंहपुरा खोर, ब्रहमपुरी, हसनपुरा, चांदपोल में दो-दो, सांभर, ईदगाह, आमेर, सीकर रोड़, रामगंज, लाल कोठी, राजापार्क, सुभाष चौक, सेठी कॉलोनी, बापू नगर, एमडी रोड़ पर एक-एक संक्रमित मिला है।

पॉजिटिव 28117
डेथ 346
रिकवर 19783
डिस्चार्ज 19783
एक्टिव केसेज7988



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में एक के बाद एक विभाग के लोग संक्रमित हो रहे है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dDbh4H

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad