विधायक देवनानी ने पार्षदाें के साथ की हालात की समीक्षा - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 29 मार्च 2020

विधायक देवनानी ने पार्षदाें के साथ की हालात की समीक्षा


अजमेर | अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने अपने विधान सभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ क्षेत्र के हालात की समीक्षा की। उन्हाेंने भाजपा कार्यकर्ताअाें के साथ मिलकर जन समस्या समाधान के निर्देश दिए। देवनानी ने कहा कि लाेगाें काे समझाएं कि वे घर से बाहर नहीं निकलें। बहुत जरूरी होने पर ही निकटतम स्थान पर स्थित दुकान से सामान खरीद कर शीघ्र ही घर लौट जाएं। जरूरतमंदाें काे जनता रसोई एवं जिला प्रशासन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्र में राशन की दुकानें समय पर खुलनी चाहिए। राशन सामग्री भी समय पर वितरित हो हाेनी चाहिए।

सब्जी मंडी में भीड़ नियंत्रित की जाए : उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि ब्यावर रोड स्थित थोक सब्जी मंडी में सुबह बड़ी संख्या में लोग एक साथ सब्जी खरीदने पहुंचते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। प्रशासन को यहां पर भी भीड़ नियंत्रित करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि थोक सब्जी मंडी के कुछ काउंटर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगवाकर भीड़ को बांटा जा सकता है। दरअसल पुलिस के डर से इस सब्जी मंडी में लोग सुबह जल्दी एक साथ पहुंचते हैं, जबकि आठ बजे बाद कोई सब्जी खरीदने वाला नहीं होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Rimdf

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad