घरों में ईसर-गणगौर की पूजा, नहीं निकली जैलें - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 28 मार्च 2020

घरों में ईसर-गणगौर की पूजा, नहीं निकली जैलें


गणगौर का त्यौहार महिलाओं ने लॉक डाउन के चलते अपने घरों में ही मनाया और ईसर-गणगौर की पूजा कर अखंड सुहाग की कामना की। पहले जहां शहर में महिलाओं की ओर से बगीचों में जाकर जैलें लाने, नाचने-गाने एवं सामूहिक पूजन के आयोजन होते थे, वह शहर में नहीं हो पाए। घरों में ही गणगौर माता और ईसर का पूजन किया गया। कई घरों में ईसर-गणगौर की प्रतिमा या तस्वीर नहीं होने पर प्रतीकात्मक पूजन ही किया गया। गुरुवार को सिंजारे के दिन भी महिलाओं ने परस्पर दूरियां बनाए रखीं। पहले जहां महिलाएं सामूहिक रूप से मेहंदी लगाती थी, इस बार सभी ने अकेले में ही मेहंदी लगाकर सिंजारा मनाया।

वैशालीनगर सागर विहार कॉलोनी स्थित बड़कालेश्वर मंदिर में महिलाओं द्वारा सुहाग की रक्षा के लिए की जाने वाली गणगौर पूजा में भी करोना का प्रकोप दिखा। वहीं इस बार अलग-अलग ग्रुप में पूजा की गई। पुलिस की सख्ती के कारण भी महिलाएं एकत्रित नही हो पाई। सभी ने कोरोना के चलते सावधानी बरतते हुए पूजा की। इस अवसर पर डॉ. वीना चौधरी, आभा गांधी, नगीना, लीला, वीना बंसल नमिता, संगीता, एकता गांधी सहित मौजूद थीं। पुष्कर में गणगौर महोत्सव की राैनक फीकी रही तथा विवाहिताओं ने सादगी से ईसर-गणगौर की पूजा की। लॉकडाउन के कारण न तो महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा कर सकी और न ही बच्चियां गणगौर घाट से जेलें ला सकी। महिलाओं ने लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए अपने-अपने घरों में ही रहकर गणगौर की पूजा की। कुछ जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। कई महिलाएं उद्यापन नहीं कर सकी। विवाहिताओं ने महामारी से छुटकारा दिलाने तथा विश्व में अमन-चैन कायम करने की कामना की। इस अवसर पर घरों में रहकर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की।

सुख-शांति-समृद्धि के लिए प्रार्थना

आर्य नगर विकास समिति की महिलाओं ने गणगौर का त्याेहार ‘गणगौर’आर्य नगर स्थित मंगल भवन में मनाया। विश्व में महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई। अंजलि अग्रवाल ने बताया कि गणगौर पर्व नारी को शक्तिशाली और संस्कारी बनाने का अनूठा माध्यम है, जो वैयक्तिक स्वार्थों को एक ओर रखकर सभी को सुख बांटने और दुख बटोरने की मनोवृति का संदेश देता है।

महिलाओं ने गणगौर के लोकगीतों एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लोक गीतों में ‘हाथ में छड़ी गुलाब की...’, ‘ईसरजी तो पेचो बान्धे...’, ‘भंवर म्हारे पूजन दय्यो गणगौर’, ‘ऊंचो चंवरो चाैखटो जल जमना रो नीर मंगाओ...’ आदि लोक नृत्य प्रस्तुत किए। इस माैके पर राधा देवी, सुगनदेवी चंदेला, मधु अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सीमा देवी, प्रियंवदा अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, युविका अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

सागर विहार कॉलोनी स्थित बड़कालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना।

पुष्कर. गणगौर की पूजा करती हुईं महिलाएं। अजमेर. आर्य नगर विकास समिति की महिलाओं ने मनाया महोत्सव ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajmer News - rajasthan news isar gangaur worship in homes gels did not come out
Ajmer News - rajasthan news isar gangaur worship in homes gels did not come out
Ajmer News - rajasthan news isar gangaur worship in homes gels did not come out
Ajmer News - rajasthan news isar gangaur worship in homes gels did not come out


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QU1YU2

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad