अमेजन पर मास्क-सेनिटाइजर सर्च किया, 50% छूट का झांसा देकर 12 हजार ठगे - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 28 मार्च 2020

अमेजन पर मास्क-सेनिटाइजर सर्च किया, 50% छूट का झांसा देकर 12 हजार ठगे

जयपुर (मीनाक्षी राठाैड़).कोरोनावायरस के डर से पूरी दुनिया खौफ का माहौल है। वहीं साइबर ठगों ने इस बीमारी के नाम पर भी ठगी का नया तरीखा ढूंढ लिया है। जैसे यह बीमारी नई है। साइबर ठग भी नए तरीके से लोगों की जेबें खाली कर रहे हैं। ज्यादातर लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए ऑनलाइन मास्क और सेनिटाइजर सर्च कर रहे हैं। इसी डेटा फायदा उठाकर साइबर ठग उनके लाखों रुपये उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ साइबर ठग कोरोना वायरस से पीड़ित की मदद के लिए ई-मेल भेजकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।

डिस्काउंट के लिए लिंक भेजा, इस पर क्लिक करते ही रकम गायब

जयपुर के मालवीय नगर में रहने वाले श्याम सिंह ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर मास्क और सेनिटाइजर सर्च किया। उन्हें कुछ ही समय बाद एक कॉल आया, जिसमें बोला गया कि यह कॉल अमेजन की तरफ से है और उन्हें खास ऑफर की तहत 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट को प्राप्त करने के लिए उन्हें एक लिंक भेजा गया। उस लिंक पर क्लिक करके उन्हें डिलीवर की डिटेल्स के साथ ही पेमेंट करने का ऑप्शन भी दिया गया। दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उनके अमेजान पे पर रखें 12 हजार रुपए ठग के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए।

ठगी के वायरस से भी सतर्क रहें आपकी हर एक्टिविटी पर इनकी नजर
साइबर क्राइम एक्सपर्ट रजत तिवार का कहना है कि हम कई बार फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स के जरिए डेटा चोरी करने वाले वेबपेज पर चले जाते हैं। इसकी वजह से हमारे फोन पर इंस्टाल शॉपिंग एप्स का डेटा भी हैकर्स के पास पहुंच जाता है। हैकर्स हमारी एक्टिविटी को चैक करते हुए फेक कॉल करके पैसे उड़ा ले जाते हैं। याद रखिए कोई भी शॉपिंग वेबसाइट या एप फोन पर आपको कोई स्पेशल ऑफर नहीं देती। इनके सारे ऑफर इनके एप पर ही होते हैं।

कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता का भी झांसा देते हैं... इसलिए अनजान लिंक न खोलें
डिस्काउंट का ई-मले भेजकर कहा जाता है कि जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर वे उनके लिए एक वेब सेमिनार का आयोजन करने जा रहे हैं। वे कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता के नाम पर लोगों के अकाउंट साफ कर रहे हैं। साइबर ठग पहले ई-मेल भेजकर खुद को किसी अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी से होने की बात बताते हैं। इसके लिए उन्हें भेजे गए लिंक पर क्लिक कर एक एप डाउनलोड करना होगा। जब कोई व्यक्ति भेजे गए लिंक पर क्लिक करता है तो उनके फोन में एप डाउनलोड हो जाता है। फिर रात के समय साइबर ठग फोन को हैक कर लोगों के अकाउंट पर हाथ साफ कर लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QTW5Gq

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad