Delhi Weather Update: बारिश के बाद गर्मी से हो जाए सावधान! पारा 40 के पार जाने की आशंका - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

Delhi Weather Update: बारिश के बाद गर्मी से हो जाए सावधान! पारा 40 के पार जाने की आशंका

दिल्ली में आने वाले कुछ समय तक तक शुष्क मौसम की स्थिति रह सकती है. इसकी वजह से आने वाले सप्ताह में राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैट. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल अबतक का सबसे अधिक तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है. असमान्य रूप से लू वाले दिनों की संख्या बढ़ सकती है.

आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ कम से कम एक सप्ताह दिल्ली में शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान है. पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति में 15-16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं.'' मौसम विज्ञानी ने बताया कि 17 अप्रैल के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है लेकिन ‘लू चलने की फिलहाल आंशका' नहीं प्रतीत होती.

गौरतलब है कि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापान 40 डिग्री होने, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री होने और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर ‘लू' की घोषणा की जाती है. स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि शहर में अगले 10 दिनों तक मानसून पूर्व की गतिविधि होने की संभावना नहीं है, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘ अप्रैल के अंत में लू जैसी स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है.''

ये भी पढ़ें:-

दिल्ली में तेज आंधी और बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें आज कैसा रहेगा मौसम


दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में क्यों हो रही है बेमौसम बारिश? यह है कारण



from NDTV India - India https://ndtv.in/india/imd-weather-updates-delhi-records-its-hottest-day-of-2023-maximum-temperature-recorded-3936878#publisher=newsstand

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad