एससी-एसटी के छात्रों के लिए सीधे खाते में पैसा भेजने की व्यवस्था की: राजोरिया - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जनवरी 2021

एससी-एसटी के छात्रों के लिए सीधे खाते में पैसा भेजने की व्यवस्था की: राजोरिया

सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। सांसद ने कहा कि देश में कोरोना नियंत्रण का जो प्रभावी ढंग से संचालन हुआ है, वह पीएम मोदी की देन है।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच है। जिससे बीच के दलालों का काम खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति के मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति की सुविधा की है। पहले लाभार्थियों का पैसा राज्य सरकार को दिया जाता था। दलाल प्रथा होने के कारण कई बार पात्र लाभार्थियों को पैसा नहीं मिल पाता था। अब यह सीधे अकाउंट में भेजा जाएगा। इसके लिए आमजन को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। जिससे आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री ने समूचे सिस्टम को ऑनलाइन किया है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में करीब 60 लाख 36 हजार तक लाभार्थी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ दिखावा किया है। कांग्रेस ने लाभार्थियों को लाभ नहीं दिया।

किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए कानूनों का किसान अध्ययन करें। किसानों को सकारात्मक रवैया अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। नैरोगेज रेलवे लाइन को लेकर कहा के जिन गांवों का लाइन डालने से संपर्क कटा है उसके लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक शर्मा मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arranged to send money directly to SC-ST students: Rajoria


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ozFUI

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad