कोरोनामुक्त होने के बाद भी हो रही समस्याएं, सेहत का रखें ध्यान: दीक्षित - Rajasthan News

Letest News Rajasthan India

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 जनवरी 2021

कोरोनामुक्त होने के बाद भी हो रही समस्याएं, सेहत का रखें ध्यान: दीक्षित

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद भी लोगों को हो रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात पाने में योग और व्यायाम का खासा महत्व है। खांसी, जुकाम, चलने- फिरने में सांस की तकलीफ, भूख न लगना, अनिन्द्रा, हाथ पैरों एवं शरीर में दर्द, कंपन आदि से बचाव एवं चिकित्सा में सम्पूर्ण लाभ के लिए संतुलित आहार, रहन-सहन एवं ऋतुओं के अनुसार परिवर्तन के साथ-साथ दैनिक योग व्यायाम का विशेष महत्व है।

यह बात आयुष पोस्ट कोविड सेन्टर के यूनिट प्रभारी डा चन्द्र प्रकाश दीक्षित ने सेन्टर पर आयोजित पोस्ट कोविड रोगियों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में कही। इस सेंटर को हाल ही में शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर से शुरू हुए आयुष पोस्ट कोविड सेंटर में अब तक 574 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसमें 209 रोगियों को निदान एवं परामर्श के साथ निशुल्क औषधियां दी गईं एवं 365 रोगियों को परामर्श के बाद दैनिक योग व्यायाम किए जाने के लिए काउंसिलिंग कर लाभान्वित किया गया।

आयुष केयर सेंटर पर यूनिट प्रभारी डा. चंद्रप्रकाश दीक्षित के अलावा होम्योपैथिक चिकित्सक डा. एकता अग्रवाल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डा. कुलदीप शर्मा एवं यूनानी चिकित्सक डा. कृपाल सिंह ने चिकित्सकीय सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा आने वाले लोगों को अच्छी इम्युनिटी बढ़ाने एवं चिकित्सा के लिए काढ़ा वितरण टीम के डा. शैलेश शर्मा, मेलनर्स करन सिंह, दिनेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, कृष्ण, रूप सिंह द्वारा काढ़ा वितरण करके सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K6asHu

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad